बोकारो, जनवरी 24 -- चास, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चास निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक चोराहे सजेंगे। शहर के विभिन्न जगह स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा के समीप देश भक्ति गानें बजेंगे। इसको लेकर निगम प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दिया गया है। संचालन को लेकर नगर प्रबंधक के मौजूदगी में एक टीम का गठन किया गया है। इस बाबत निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि निगम क्षेत्र में गणतंत्र दिवस इस वर्ष बहुत ही खास तरीके से मनाया जाएगा। शहर की साफ-सफाई समेत अन्य बिंदुओं पर विशेष कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण के विभिन्न मानकों को चास नगम निगम इस बार देश के टॉप टेन सहित राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करे इसको लेकर भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम प्रशासन की विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं पर प्रस्तुति के साथ मंथन होगा। भूमिहीन को...