बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी चास चंदनकियारी प्रखण्ड स्तरीय बैठक बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम रामडीह में हुई। बैठक की अध्यक्षता चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश महतो ने की। संचालन शिशिर रजक ने की। बैठक की शुरुआत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके शहादत दिवस पर माल्यार्पण कर के हुई। जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा सभी चास चंदनकियारी के सभी पंचायतों में कमिटी की समीक्षा करके कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। चास नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी आंदोलन करेगी। मौके पर केंद्रीय सचिव अश्वनी महतो ने कहा चास चंदनकियारी में संगठन फ़िर से मज़बूत होगा व पुराने साथी लौटेंगें। केंद्रीय सचिव संजय चक्रवर्ती ने कहा पंचायत और गाँव तक संगठन पहुँचना सभी का दायित्व। मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो, जिला उपाध्यक्ष अनिल झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.