बोकारो, फरवरी 18 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी रीतु रानी सिंह ने मंगलवार को विभिन्न वार्ड मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं को उनके पक्ष में वोट अपील किया। कहा कि पिछले 20 वर्षों से वे निरंतर समाज के बीच रहकर हर सुख-दुख की सहभागी रही हैं और आगे भी जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगी। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से मिल रहे समर्थन को लेकर आभार जताया। कहा कि अवसर मिला तो वे चास को सुंदर और स्वच्छ शहर बनाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...