बोकारो, फरवरी 3 -- चास प्रतिनिधि। चास पुराना बाजार में मंगलवार को सात दिवसीय रामराजा पूजोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़। पूजा के साथ लोग लगे मेला में खूब आंनद उठा रहे है। जिसमें मीना बाजार, कठपुतली नाच, खिलौना घर, जादू का खेल, घरेलू सामान के अलावा शंख, चूड़ी सहित अन्य दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ है। मान्यता है पूजा में शामिल होने से भगवान की कृपा प्राप्त होता है। दूसरे पूजा में पीला वस्त्र सहित फुल चढ़ाने की परम्परा है। इस पूजा में शामिल होने को लेकर भी भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल होते है। इस बाबत पूजा समिति के अध्यक्ष देबू पाल ने बताया कि पुराना बाजार सहित सटे निवासियों में राम राजा पूजोत्सव बहुत ही खास होती है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी: मेले में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरे परिसर को सीसीटीवी से समिति की ओर ...