बोकारो, जनवरी 9 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के धर्मशाला मोड़ से लेकर नेताजी प्रतिमा स्थल तक मुख्य सड़क पर लगे बिजली के खंभे व स्टील का डिवाइडर सड़क दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। प्रतिदिन मार्ग पर भारी संख्या में लोग आवाजाही करते है, बावजूद सड़क पर मौजूद खतरे को लेकर अंजान बने हुए है। शहर का मुख्य मार्ग होने के साथ एनच से इसी मार्ग होते हुए भारी संख्या में राहगीरों का भी आवाजाही है। जिले के डीसी, डीडीसी, एसडीओ, अपर नगर आयुक्त,बीडीओ, सीओ सहित जिले के अधिकांश पदाधिकारी सहित कर्मियों का भी इसी मार्ग होते हुए आवाजाही है। लेकिन मार्ग पर लगे डिवाइडर सड़क तक निकल गया है। जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटित होने से भी इंकार नही किया जा सकता है। मार्ग पर कई जगह जगहों पर डिवाइडर पूरी तरह झुक गया है। लोहे के नुकीले और टूटे टुकड़े सड़क की ओर बाहर न...