बोकारो, जनवरी 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास के जामगोड़िया में नव वर्ष पर महामिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी उमेश ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र में नए के दौरान नए संकल्प के साथ काम किया जाएगा। सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रयास किया जाएगा। चास नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर मजबूत दावेदारी सुनिश्चित की जाएगी। समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चास को माडल टाउन के रुप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। पूरे नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ख्याल रखा जाएगा। यहां के लोगों को बेहतर सुविधा मिले, इस दिशा में काम होगा। चास में आधुनिक स्टेडियम के निर्माण का प्रयास होगा, ताकि बच्चे व युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। बस पड़ाव, पार्किंग स्थल आदि चयनित किया जाएगा। अंत में लोगों ...