बोकारो, फरवरी 20 -- चास प्रतिनिधि। चास के चौरा स्थित पूर्व मंत्री स्व. अकलू राम महतो के आवास पर गुरूवार को बिहार पटना से संत कुमार सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद जागरण रथ पहुंचा। इस दौरान जागरण रक्ष में शामिल लोगों ने पूर्व मंत्री के परिवारवालों से भेटकर आर्शीवाद प्राप्त किया। साथ ही शहीद जगदेव बाबू के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। अवसर पर दीनदयाल कुशवाहा, रामविलास प्रसाद, आर पी सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...