बोकारो, जनवरी 13 -- चास प्रतिनिधि। चास के तेलीडीह गरगा नदी गाय घाट में समाज सेवा संघ की ओर से 14 जनवरी को टुसू मेला सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छऊ नृत्य, झुमर नृत्य सहित झारखंडी गीत संगीत की प्रस्तुति होगी। प्रतियोगिता में चास प्रखंड के विभिन्न पंचायत सहित बंगाल से सटे गांव से भारी संख्या में ग्रामीण शामिल होते है। मेले की तैयारियों को लेकर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने क्षेत्र सहित परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वर्षो से संघ की ओर से तेलीडीह गाय घाट में टुसू मेला का आयोजन होता है। टुसू प्रतियोगिता में 50 से अधिक टुसू चौंडल शामिल होते है। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ सभी प्रतिभागियों के शामिल चौंडल को सांतवना पुरस्कार दिया जाता है। अशोक महतो ने कहा कि झारखंडी संस्कृति, सभ्यता को बचाने को लेकर सभी को आगे आने की...