बोकारो, फरवरी 9 -- चास प्रतिनिधि। चास के नवीन कॉपरेटिव में सोमवार को कुशवाहा विचार मंच की ओर से वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरूआत स्व. जगदेव बाबू के चित्र में माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता के साथ संगठित होने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि राजेश महतो ने कहा कि समाज के साथ गरीब तबके के लोगों की मजबूती को लेकर कार्य करता रहुंगा। स्व. अकलूराम महतो के नीति, सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। उनके विचार और नीतियों के अनुसार जनसेवा का लक्ष्य लेते हुए जनमुद्दों पर कार्य जारी है। अध्यक्षता आर के सिंह व संचालन के मेहता ने किया। अवसर पर एस एन सिंह, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, मास्टर देवी प्रसाद, बी एन प्रसाद, संजीव कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.