बोकारो, अगस्त 9 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के अलकुशा चौक में शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो की 38वीं शहादत दिवस मनाई गई। अवसर पर काफी संख्या में विभिन्न संगठन, मोर्चा, समाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व. निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर आजसू के जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि निर्मल बाबू ने जल, जंगल, जमीन और झारखंड की अस्मिता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका सपना था कि झारखंड की जनता खुशहाल और आत्मनिर्भर बने। मुखिया बासूदेव रजवार ने कहा कि अवसर पर हमें शहीद निर्मल महतो के विचार, नीति, सिद्धांतों पर चलने का सकल्प लेने की जरूरत है। झारखंड को सुंदर और स्वच्छ बनाने को लेकर निर्मल महतो के नीति और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना होगा। शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष ने निर्मल महतो की जीवनी पर प्रकाश डाला। अवसर पर समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.