बोकारो, फरवरी 17 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के हर गली मेयर से लेकर वार्ड प्रत्याशियों के होडिंग से पट गए है। निजी घर, सरकारी खंभे प्रत्याशियों के होडिंग से सजे हुए है। जिसमें रामगनर कॉलोनी, भोजपूर कॉलोनी, कैलाश नगर, प्रभात कॉलोनी, यदुवंश नगर, वंशीडीह सहित हर मुहल्ले में प्रत्याशियों के होडिंग शोभा बढ़ा रहे है। वार्ड संपर्क पथ से गुजरने वाले हर लोगों की नजर प्रत्याशियों के चेहरे पर पड़ रही है। स्थिति ऐसी हो गई है कि गली, कूचों के गंदे स्थानों तक को प्रत्याशियों ने नहीं छोड़ा है। जहां पर खाली स्थान मिला, वहीं पर पोस्टर लगा दिया है, ताकि उनके पक्ष में लोगों का मतदान हो सके। चास में चुनावी उत्साह लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। खास कर वैसे लोगों को चुनाव में काम मिल गया है, तो गली मुहल्लों में बैठकर कभी तास का आनंद उठाते थे। अभी ऐसी स...