बोकारो, मार्च 8 -- चास। चास अंचल परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी हल्का के राजस्व कर्मचारी, सीआई मनोज पाल, सीओ दिवाकर दुबे मौजूद रहे। पहले दिन शिविर में 180 आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें 45 आवेदनों को ऑनलाईन करते हुए आगे की प्रक्रिया को लेकर भेज दिया गया है। इस बाबत अंचल निरीक्षक मनोज पाल ने बताया कि रिजेक्ट आवेदनों को डीसीएलआर के कोड में भेज दिया गया। जिन कारणों पर संबंधित आवेदनों को रद्द किया गया है। उस कारणों पर आवेदक वहां अपने बातों को रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी शिविर जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.