धनबाद, जून 25 -- चासनाला, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रिमो व डुमरी विधायक जयराम महतो पर आजसू पार्टी के मांडू विधायक तिवारी महतो के द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में मंगलवार को जेकेएलएम कार्यकर्ताओें ने नूनूडीह में मांडू विधायक का पुतला फूंका। उनके विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। कहा कि मांडू विधायक तिवारी महतो डुमरी विधायक से माफी मांगे। अन्यथा आने वाले चुनाव में उन्हें महंगा पड़ेगा। मौके पर जेकेएलएम के धनबाद जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद सिंह, जावेद खान, अमित कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.