हापुड़, जनवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड पर चावल व्यापारी और उसके पुत्र समेत चार लोगों के साथ कुछ युवकों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर है। जिसके सिर और शरीर पर कई चोट आई हैं। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक नामजद समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात कर सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बाजार बंद किया जाएगा। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पक्का बाग निवासी मनोज कुमार गर्ग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 18 जनवरी की रात को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.