गिरडीह, नवम्बर 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो - जमुआ मुख्य मार्ग में बजगुन्दा (परसाटांड़) के पास शुक्रवार की रात चावल लदा मालवाहक 407 अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार के जानमाल की विशेष क्षति नहीं हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से वाहन चालक व उप चालक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस संबंध में बताया कि उक्त मालवाहक चावल लेकर चतरो बाजार जा रहा था। इसी क्रम में बजगुन्दा के पास उसका एक टायर ब्लास्ट हो जाने से मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.