पटना, मार्च 1 -- कृषि क्षेत्र में राज्य की 75 फीसदी आबादी नियोजित है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भी यह महत्वपूर्ण योगदाता बना हुआ है। शुक्रवार को विधानमंडल में पेश किये गये आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार बिहार का कृषि प्रक्षेत्र काफी तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2022-23 में फसल क्षेत्र 6.7 फीसदी, मात्स्यिकी एवं जलकृषि 11.1 फीसदी और पशुधन 2.7 फीसदी की दर से बढ़ा है। कृषि, वानिकी और मात्स्यिकी क्षेत्र का राज्यगत मूल्यवर्धन में 20.2 प्रतिशत योगदान है। बिहार में 2022-23 में 54.6 प्रतिशत जमीन का उपयोग फसलों के उत्पादन के लिए हुआ। वर्ष 2022-23 में शुद्ध बुआई क्षेत्र 5112.8 हजार हेक्टेयर था, जो 2019-20 से 2022-23 के बीच के चार वर्षों में खेती करने वाली जमीन का सर्वाधिक हिस्सा था। इस दौरान फसल उत्पादन काफी बढ़ गया। राज्य में फसल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.