सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- रुन्नीसैदपुर। प्रखंड क्षेत्र के मवि अथरी बालक स्कूल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चावल खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कक्षा छह की एक छात्रा के गले से सोने का आभूषण (लॉकेट) शनिवार को खो गया। इसके बाद सोमवार को आभूषण को प्राप्त करने के चक्कर में विद्यालय के दर्जनों बच्चों को बच्ची के परिजनों ने चावल खिलाया। चावल खाने के कुछ देर बाद बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ गगा। इसको लेकर विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे पेट व सिर में तेज दर्द की शिकायत कर बेहोश होने लगे। बच्चों ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी। विद्यालय पहुंचकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पीड़ित बच्चों को एम्बुलेंस से रुन्नीसैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। करीब 28 बच्चों को चिकित्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.