सोनभद्र, दिसम्बर 5 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में गुरुवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदा हुआ था। चावल के बिल्टी पर अवैध रूप से शराब लादकर पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था। जांच में ट्रक का नंबर फर्जी पाया गया। उधर घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में गुरुवार की देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि चावल की बिल्टी पर ट्रक में शराब लादकर पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक भी मौके से फरार हो गया था। पुलिस की जांच में ट्रक का नंबर भी फर्जी पाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.