फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- पुलिस ने राशन के चावल की खरीद फरोख्त कर अधिक दामों में चावल को बेचने वाले को राशन माफिया घोषित किया है। उसके खिलाफ थाना रसूलपुर में मामला दर्ज कराया है। जनपद में कुछ लोग आर्थिक एवं भौतिक लाभ की पूर्ति को धन अर्जित करने के उद्देश्य से राशन चावल को खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने का काम कर रहे हैं। मुनाफाखोरी कमाए जाने के उद्देश्य से सस्ते दामों में चावल की खरीद कर अधिक दामों में बेचने का अपराध करने वाले गैंग लीडर अभियुक्त पंकज कुमार को राशन-माफिया घोषित किया है। जिसे थाना रसूलपुर पर राशन माफिया-01/2026 पंजीकृत किया है। पुलिस ने बताया राशन माफिया पंकज कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी पुरानी मंडी थाना रसूलपुर अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ की पूर्ति के लिए धन अर्जित करने के उद्देश्य से मुनाफाखोरी कमाए जाने के ...