मैनपुरी, जनवरी 29 -- भोगांव रोड स्थित मां अवंतीबाई लोधी कोल्ड स्टोरेज चालू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। कोल्ड स्टोरेज की फर्म के एक हिस्सेदार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कोल्ड स्टोरेज का संचालन न करने की बात कही है। पत्र में आगरा से फर्म को शून्य घोषित किए जाने का प्रमाण पत्र भी दिया गया है। इसके साथ ही किसानों से कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण न करने के लिए कहा गया है। भोगांव क्षेत्र के ग्राम सूजापुर निवासी कौशलेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया कि सूजापुर भोगांव रोड पर फर्म मां अवंतीबाई लोधी कोल्ड स्टोरेज संचालित थी। ये फर्म कौशलेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र व मुकुटबिहारी पुत्र मुन्नीलाल निवासी भदौरा के नाम फर्म चिट फंड ऑफिस में रजिस्टर्ड हुई थी। कौशलेंद्र ने बताया कि दोनों हिस्सेदारों में ...