हरिद्वार, मार्च 27 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम की टीम ने गुरुवार को कड़च्छ और अहबाब नगर क्षेत्र में बिजली के बकाया बिलों की वसूली की। इसके साथ ही बकाया रकम जमा नहीं करने पर 40 लोगों के बिजली के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान टीम ने तीन लाख के राजस्व की वसूली की। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने घर घर जाकर बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। टीम के क्षेत्र में पहुंचने के बाद बिजली बिल के बकायेदारों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। टीम के पहुंचने पर जहां कई लोगों ने मौके पर बकाया रकम कर्मचारियों को जमा कराई। कई लोग टीम से रकम जमा करने की मोहलत मांगते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.