सिमडेगा, सितम्बर 28 -- सिमडेगा। उम्र भले चालीस पार कर गई हो लेकिन मैदान पर उतरने का जोश अब भी जवानी जैसा है। यही नज़ारा सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ़ हॉकी स्टेडियम में रविवार से देखने को मिलेगा। रविवार से यहाँ पुरुषों के लिए पहला हॉकी सिमडेगा मास्टर्स कप 2025 शुरू होगी। उद्घाटन दोपहर 2:00 बजे होगा। जो दो अक्टूबर तक खेला जाएगा। सिमडेगा में आज से शुरू होने वाला यह प्रतियोगिता न सिर्फ़ खिलाड़ियों के लिए यादगार बनने जा रहा है। बल्कि दर्शकों के लिए भी एक ऐसा अवसर है, जब वे देखेंगे कि चालीस की उम्र में भी हॉकी स्टिक उतनी ही तेज़ चल सकती है, जितनी कभी जवानी में चला करती थी। बता दें कि हॉकी सिमडेगा पहले भी कई अनोखे आयोजन कर चुका है और यहाँ की धरती ने देश को दर्जनों अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। मास्टर्स कप इस परंपरा की अगली कड़ी है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.