मैनपुरी, नवम्बर 23 -- यातायात पुलिस द्वारा लापरवाह वाहन चालकों के प्रति अभियान चलाया जा रहा है। प्रयास है कि लोग यातायात नियमों का समझे और उनका सड़क पर चलते समय पालन करें। रविवार को पुलिस ने 506 वाहनों का चालान कर 3 लाख 90 हजार का जुर्माना लगाया। वहीं चालकों को यातायात नियम समझाकर पालन करने के लिए प्रेरित किया। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में रविवार को यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह शहर के ईशन नदी तिराहा, करहल चौराहा व अन्य स्थानों पर पहुंचे। जहां वाहनों को चेक किया। उन्होंने चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि यह अभियान दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन आपकों सुरक्षित घर पहुंचाएगा। महिला पुलिस कर्मियों ने महिला चालकों को नियम समझाए। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काली फिल्म 1,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.