देहरादून, जनवरी 8 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेज एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने निशाना बनाया। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के खाते से चंद मिनटों में 3.68 लाख रुपये कट गए। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में केदारपुरम, एमडीडीए डिफेंस कॉलोनी निवासी सुबोध रावत ने बताया कि 27 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें आरटीओ चालान का नाम देकर एक लिंक भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक खोला तो वह फोन में स्टॉल हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से ट्रांजेक्शन शुरू हो गए। ठगों ने चार अलग-अलग किस्तों में रकम निकाली। खाते में जमा रकम के साथ साइबर ठगों ने दो एफडी तोड़कर उनकी रकम भी ट्रांसफर कर ली। खाते से लगातार पैसे कटने के मैसेज देख पीड़ित के होश उड़ गए। जिसके बाद उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.