संभल, फरवरी 21 -- साइबर जालसाज ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मोबाइल पर आई वाहन के चालान की फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से एक लाख 94 हजार रुपये साफ हो गए। साइबर अपराधियों ने बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से जोड़ी गई रकम को कुछ ही मिनटों में खाते से साफ कर दिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। संभल निवासी राम किशन ठकराल के मोबाइल पर एक परिचित के नंबर से व्हाट्सऐप पर आरटीओ चालान नामक फाइल भेजी गई। अपने नाम से किसी चालान की आशंका में उन्होंने अनजाने में उक्त फाइल को डाउनलोड कर लिया। फाइल डाउनलोड होते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और साइबर ठगों ने बैंक खाते से रकम पार कर दी। 19 फरवरी की सुबह उनके कैनरा बैंक खात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.