फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति द्वारा जानकारी नहीं देने के बावजूद 41 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना अपराध सेंट्रल फरीदाबाद ने मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 86 निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उसके पास ट्रैफिक चालान का एक टेक्स्ट मैसेज आया था। जो की ओवर स्पीडिंग का बताया गया था और उस पर 500 रुपये का चालान था। जिसके लिए उसे जब उसने भरने की कोशिश की तो उसके खाते से 40,800 रुपये कट गए। घटना 11 जनवरी को हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...