विकासनगर, नवम्बर 30 -- जौनसार-बावर के आराध्य छत्रधारी चालदा महासू महाराज अपने प्रवास पर खत पशगांव के दसऊ मंदिर में विराजमान हैं। आठ दिसंबर को छत्रधारी चालदा महासू महाराज की हिमाचल के पश्मी गांव के लिए प्रवास यात्रा शुरू हो जाएगी। जिसमें हजारों श्रद्धालू देवता के दर्शन के लिए दसऊ पहुंच रहे हैं। चालदा महासू महाराज पहली प्रवास के लिए हिमाचल के पश्मी गांव जा रहे हैं। उनकी प्रवास यात्रा आगामी आठ दिसंबर से शुरू होगी। आठ दिसंबर को महाराज की देवपालकी और देव चिन्हों को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद वह हिमाचल के लिए रवाना हो जाएंगे। देवता की प्रवास यात्रा में शामिल न होने वाले लोग इन दिनों दर्शन के लिए छत्रधारी चालदा महासू महाराज मंदिर दसऊ पहुंच रहे हैं। रविवार को खत पशगांव के दसऊ गांव स्थित छत्रधारी चालदा महासू महाराज मंदिर में ...