जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- एसपी के निर्देश पर डायल 112 के चालक और महिला सिपाई के खिलाफ एफआईआर वाहन के टक्कर के बाद पकड़कर वसूले गए थे छह हजार रुपये अरवल, निज संवाददाता। सड़क हादसे के बाद वाहन चालक से भयादोहन कर रुपये उगाही के आरोप में एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर सदर थाने में दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। वहीं पुलिस ने डायल 112 के चालक मोहम्मद जउल अंसारी उर्फ जऊदीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद महिला पुलिस कर्मी अन्यया भारती फरार हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार एनएच 33 पर भदासी के पास 13 दिसंबर को कार और बाइक में टक्कर हुई थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाने के डायल 112 की गाड़ी के चालक और महिला सिपाही के द्वारा औरंगाबाद निवासी बाइक चालक गोविंद कुमार को जबरन पुलिस गाड़ी में...