पटना, जनवरी 29 -- केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 4361 पदों पर बहाली के लिए अगले चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित 15,516 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 12 मार्च से गर्दनीबाग स्थित पटना हाईस्कूल में होगी। पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की परीक्षा की तिथि, समय व स्थान की सूचना 15 फरवरी से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। निर्धारित तिथि को प्रत्येक अभ्यर्थी का सम्मिलित होना अनिवार्य है। उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षाएं होंगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई एवं सीना की माप तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई एवं वजन की माप होगी। शारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.