पूर्णिया, जनवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पुलिस लाइन में चालक संवर्ग के कर्मियों की उच्चतर प्रभार में प्रोन्नति के लिए जांच परीक्षा आयोजित की गई। इसमें चालक संवर्ग के हवलदार एवं हवलदार रैंक के 26 कर्मियों ने हिस्सा लिया। एसपी स्वीटी सहरावत की मौजूदगी में जांच परीक्षा के लिए गठित बोर्ड के सदस्यों ने सभी 26 अभ्यर्थियों की बारी- बारी से शारीरिक जांच के साथ तकनीकि ज्ञान की परीक्षा ली। बोर्ड के सदस्यों के रूप में लाइन डीएसपी आलोक कुमार, पुलिस लाइन के मेजर, एमवीआई आदि शामिल रहे। बताया गया कि चालक संवर्ग सेवा से बहाल पुलिस कर्मियों के विभिन्न रैंकों में प्रोन्नति के लिए विभागीय जांच परीक्षा आयोजित की गई। जांच परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अंक प्रदान किए गए। जिसकी रिपोर्ट डीआईजी कार्यालय होते हुए पुलिस मुख्यालय को जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.