बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं, संसाददाता। उघैती क्षेत्र के शरह बरौलिया में बीती रात हुये हादसे में एक किशेार व दो किशोरियों की मौत व 22 लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हादसे के बाद परिवहन अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पड़ताल में चालक के शराब पीकर ट्रैक्टर चलाने का मामला समने आया, जो हादसे का कारण बना। लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार में थी। विदित हो, वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ऊरैना से ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक ही परिवार के 23 लोग उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा में भात मांगने के लिये जा रहे थे। बिसौली-सहसवान रोड पर गांव सिद्ध बरोलिया के पास सामने से आ रही खाली ट्रैक्टर-ट्राली से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अनीता 14 वर्ष पुत्री राजकुमार, नितिन 14 वर्ष पुत...