शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- रोजा, संवाददाता। शहर में मंगलवार को ई बस चालक और परिचालक से मारपीट की घटना के बाद करीब तीन घंटे तक कई सिटी बसों का संचालन ठप रहा। चालकों और परिचालकों ने बसें खड़ी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रोजा थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी वापस काम पर लौटे, जिसके बाद संचालन दोबारा शुरू हो सका। परिचालक अनुज कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह वह ई बस लेकर रोजा से बस अड्डे की ओर जा रहे थे। ग्रीन वैली स्कूल वाले तिराहे के पास एक युवक ने बस रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक उसे देख नहीं सका और बस आगे निकल गई। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने स्कूटी बस के आगे लगाकर उसे रुकवा लिया। बस रुकते ही वह अंदर घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। घटना बस में लगे कैमरे में रिकॉर्ड भी है। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.