हापुड़, फरवरी 22 -- होली पर रोडवेज मुख्यालय ने चालक परिचालकों और कार्यशाला के कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना चलाई है। इसमें चालक परिचालकों को दस दिन लगातार ड्यूटी करने पर वेतन से अलग 4500 रुपये ईनाम धनराशि मिलेगी। कार्यशाला के कर्मचारियों को भी योजना के तहत लाभ मिलेगा। योजना का शुभारंभ 28 फरवरी से होगा। होली पर चालक परिचालकों और कार्यशाला के कर्मचारियों को रोडवेज मुख्यालय ने सौगात दी है। होली प्रोत्साहन योजना चलाई गई है। इसमें वेतन से अलग संविदा, नियमित चालक परिचालकों को लगातार 10 दिन ड्यूटी करने पर 4500 रुपये ईनाम धनराशि मिलेगी। 9 दिन लगातार ड्यूटी करने पर 3600 रुपये ईनाम धनराशि मिलेगी। इसके अलावा कार्यशाला के कर्मचारियों को 10 दिन लगातार ड्यूटी करने पर 2100 रुपये ईनाम धनराशि मिलेगी। योजना 28 फरवरी से शुरू होगी। जिसके बाद चालक परिचा...