सीवान, दिसम्बर 16 -- मैरवा, एक संवाददाता। सीवान - मैरवा मुख्य मार्ग पर मच्छरिया के समीप मोड़ स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद लगभग 500 मीटर तक घसीटा। स्कॉर्पियो में फंसा बाइक चालक विजयीपुर मोड़ तक पहुंच गया। हादसे के नाराज लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पिटाई कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया है।सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया तथा उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घायल युवक की पहचान मुन्ना कुमार थाना डोरीगंज, जिला छपरा के...