रुडकी, फरवरी 14 -- लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक चालक ने ट्रक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, लखेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में सामान लेने आए ट्रक चालक राजकुमार (36) निवासी चढ़ाव अम्बेता थाना नुकुड़ जिला सहारनपुर ने ट्रक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी दौरान फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड ने चालक को ट्रक में फंदे से लटका हुआ देखा। उसने मामले की जानकारी फैक्ट्री कर्मी व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक का शव कब्जे में ले पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अंकुर शर्मा ने बताया...