फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हरदोई डिपो की रोडवेज बस में चार दिन पहले पुलिस की टीम ने एक पार्सल से चार तमंचे बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस की जांच के बाद रविवार को परिचालक की तहरीर पर एक शातिर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। अब पुलिस शातिर को तलाश रही है। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव निवासी परिचालक संदीप कुमार मिश्रा ने पाली निवासी नीलू पाठक और सुलहसराय पाली निवासी संजय शुक्ला के खिलाफ राजेपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि वह रोडवेज में संविदा के तौर पर परिचालक है। एक जनवरी को चालक पवनेश कुमार निवासी निजामपुर व दूसरे चालक अजयकांत निवासी पाली पटियानीव के साथ हरदोई डिपो की बस को लेकर शाम 4 बजे पाली से दिल्ली जा रहा था। बस को पवनेश कुमार चला रहे ...