बदायूं, मई 15 -- कासगंज से आ रहे कैंटर को स्कॉर्पियो सवार लोगों ने चालक और क्लीनर की पिटाई कर छीन लिया और कुछ दूर ले जाकर खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर बरामद कर लिया। पीड़ित की बताई गई कहानी की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। कासगंज जनपद के सतरोई थाना सहावर निवासी मेघ सिंह ने बताया कि उसके पास दो कैंटर गाड़ियां थीं। जिनमें से एक कैंटर 18 फरवरी को कासगंज जनपद के ही थाना ढोलना के गांव मारूपुर निवासी एक व्यक्ति को 10 लाख में बेचा था। जिसके छह लाख रुपये दिए गए और शेष चार लाख रुपये अभी तक बाकी हैं। कुछ दिन बाद कैंटर गायब कर दिया गया। जब शेष रुपये मांगे तो दूसरा कैंटर मांगने लगे। मंगलवार रात जब वह कैंटर लेकर हरदोई सरसों की तूड़ी लोड करने जा रहा था, तब उझानी के छतुइया रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्कॉर्पियो गाड़ी से पीछा कर आकर कैंटर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.