संभल, फरवरी 14 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल-गंवा रोड पर शनिवार तड़के करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गाजियाबाद से किराने का सामान लेकर अनूपशहर होते हुए बिहार जा रहा ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से सड़क किनारे निर्माणाधीन हिस्से में धंस गया। घटना शकरपुर गांव स्थित बिजली घर के सामने की है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक रिजवान गाजियाबाद से सामान भरकर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक नींद की झपकी आने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क से नीचे उतर गया और चौड़ीकरण कार्य के तहत डाली गई मिट्टी के ढेर में जा धंसा। गनीमत रही कि ट्रक खाई में पलटने से बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.