रामपुर, फरवरी 23 -- मसवासी। चालक को नींद की झपकी लगने से कार सड़क किनारे गहरे खड्ड में घुस गई। दुर्घटना में चालक मामूली चोटिल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर के सहारे बमुश्किल कार को गहरे खड्ड से बाहर निकाला गया। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर मसवासी चौराहे के नजदीक ज्यारत के सामने दढ़ियाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में घुस गई। घटनास्थल पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह कार से बाहर निकले चालक ने नींद आने की बात बताई। दुर्घटना में चालक मामूली रुप से चोटिल हो गया। जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची कार में सवार अन्य युवक चोटिल चालक को अपने साथ उपचार के लिए ले जा चुके थे। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कार को ट्रैक्टर के सहारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.