बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- हरनौत थाना क्षेत्र के गोगीपर गांव की घटना हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोगीपर गांव निवासी ट्रक चालक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि शराब पीने के कारण उनकी जान गयी है। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। मृतक गोगीपर गांव निवासी 50 वर्षीय अशोक तांती है। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम पत्नी के साथ उनका विवाद हुआ था। इसके बाद वे घर से निकल गये। काफी देर बाद घर लौटे और सोने चले गये। अचानक उन्हें उल्टी होने लगी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पावापुरी ओपी की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.