अंबेडकर नगर, फरवरी 8 -- सैदापुर, संवाददाता। बकाया भुगतान की मांग करना ट्रक चालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि ट्रक मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार निवासी सर्वेश यादव सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई कल्याणपुर निवासी अर्पित यादव का ट्रेलर चलाते हैं। चालक के अनुसार ट्रेलर मालिक पर उसके करीब 50 हजार रुपये बकाया थे। चार फरवरी को जब उसने अपने पैसे मांगे तो मालिक ने घर बुलाकर हिसाब करने के बाद भुगतान करने की बात कही। बताया गया कि सर्वेश यादव अपने मामा के लड़के के साथ बकाया लेने अर्पित यादव के घर पहुंचा। वहां पहले से मौजूद अर्पित यादव और उसके अन्य साथियों ने मिलकर चालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद चालक का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.