हाजीपुर, दिसम्बर 12 -- महुआ। स्थानीय थाना गेट के पास एक कार चालक को दूसरे कार पर सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने उतरकर उसे जमकर पिटाई कर दी और कपड़े भी फाड़ डाले। घटना का अंजाम देने के बाद फिर सभी वहां से हाजीपुर की ओर निकल गए। घटना गुरुवार के अपराह्न की है। बताया गया कि महुआ गांधी चौक से हाजीपुर की तरफ जा रहे एक कार को थाना गेट के पास दूसरे कार पर सवार कई उचक्कों ने रोक लिया और चालक को पिटाई कर दी। हालांकि बाद में पुलिस और लोग पहुंचे। तब तक सभी निकल गए। पोखर से मछली मारने के साथ मोटर पंप भी खोलकर ले गए चोर महुआ। पोखर में पाले गए मछली को मार लेने के साथ पानी चलाने के लिए लगाए गए मोटर पंप को भी खोलकर चोर ले गए। घटना के सूचना भुक्तभोगी द्वारा महुआ थाने को दी गई है। महुआ थाने के जहांगीरपुर सलखनी निवासी कामेश्वर चौधरी ने गुरुवार को बताया कि वे ...