सहारनपुर, फरवरी 9 -- चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर सऊदी अरब भेजकर भेड़ चराने और मजदूरी कराने के मामले में देवबंद थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद शामली के थाना झिंझाना के गांव बसी चुन्धियारी निवासी अजीम पुत्र नसीम ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि राजूपुर निवासी कामिल और अहसान पुत्रगण जीशान ने सऊदी अरब में चालक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए दो लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस बताई गई। अजीम की माने तो उसने 1.30 लाख रुपये नकद और 70 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से दिए। आरोप है कि आरोपियों ने हाउस ड्राइवर का फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर हस्ताक्षर कराए और वीजा दिलाकर सऊदी भेज दिया। वहां ड्राइविंग की जगह भेड़ चराने और घास खोदने का काम कराया गया, विरोध करने पर भूखा-प्यासा रखा गया। किसी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.