एटा, जनवरी 5 -- सड़क सुरक्षा माह में सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने लंबी दूरी की टूरिस्ट बस संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एआरटीओ ने निर्देशित किया कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान प्रत्येक बस में दो चालकों को अनिवार्य रूप से तैनात किया जाए। ताकि चालक की थकान एवं नीद के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने नियमों का सख्ती से पालन किया जाना आवश्यक है। यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन की नियमित जांच। निर्धारित गति सीमा का पालन, चालक की स्वास्थ्य स्थिति, आंखों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...