पूर्णिया, जनवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेफ ड्राइविंग से सड़क हादसे पर अंकुश लगेगा। रोड संकेतकों से चालकों की अनभिज्ञता भी कुछ हादसों का कारण बन रही है। रोड पर बनाए गए संकेतकों को नहीं समझ पाने के कारण वाहनों को अनियमित गति से चलाया जाता हैं, जिसके दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन्हीं सब कारणों से विभागीय स्तर पर चालकों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया है। परिवहन विभाग के ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक कैंपस में चालकों ने रोड सेफ्टी के गुर सीखे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 से अधिक वाहन चालकों ने हिस्सा लिया। डीटीओ शंकर शरण ओमी ने चालकों को प्रशिक्षण में बताई गई बातों का अनुसरण कर सड़क पर वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेफ ड्राइविंग से काफी हद तक सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। मसलन केवल जुर्माना से बचने के लिए ही नहीं, ब...