कौशाम्बी, जनवरी 8 -- कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार को करारी पुलिस ने स्थानीय चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने नुक्कड़ सभा के जरिए ई-रिक्शा व टेंपो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए उनसे ओवरलोडिंग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इस अवसर पर ई-रिक्शा व टेंपो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई और सभी को नियमों के प्रति संकल्पित किया गया। चालकों ने नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन करने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संकल्प...