शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- मीरानपुर कटरा। मानव जीवन कल्याण समिति ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों के साथ यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेन चौराहा पर वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर हेल्मेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी। परिवार और प्रियजनों के लिए अपने और दूसरों की जीवन रक्षा के प्रति सजगता बरतने की अपील की। संस्था के सुरेश शर्मा, गौरव कुमार, देवेन्द्र, विपिन, राकेश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...