बलरामपुर, जनवरी 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से उतरौला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाहन चालकों को हेलमेट वितरण, चीनी मिल उतरौला में गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेट्रो-रिफलेक्टिव टेप तथा नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। इसी के साथ ही यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया। मंगलवार को सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन आरके सरोज उतरौला स्थित बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल पहुंचे। जहां पर गन्ना लेकर आने वाले तमाम ट्रैक्टर व ट्रक चालकों का नेत्र परीक्षण विभाग की ओर से कराया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चालकों की आंखों का जांच कराकर दुर्घटनाओं में कमी लाना था। यदि वाहन चालक की आंख सही होगी तो आने जाने वाले सड़क पर पैदल चालक एवं अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.