आगरा, दिसम्बर 3 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के छलेसर कैंपस में पांच से नौ दिसंबर तक एत्मादपुर विधानसभा की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। स्पर्धा में चार हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने प्रतियोगिता स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया व आवश्यक दिशानिर्देश दिए। पांच दिन चलने वाली प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, जूडो, बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, बॉडीबिल्डिंग व रस्साकसी की प्रतियोगिताएं होंगी। बुधवार को डॉ. धर्मपाल सिंह ने एसडीएम सुमित सिंह, तहसीलदार देवेन्द्र प्रताप, बीडीओ विजय अग्रवाल, आरएसओ संजय शर्मा के साथ तैयारियों का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...