फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अपात्र भी उठा रहे हैं। फैमिली आईडी से चार हजार ऐसे दंपतियों की पुष्टि हुई है, जो विभाग की नजर में फर्जी तरीके से निधि का लाभ पा रहे थे। ऐसे अपात्रों की छटनी के लिए विभाग जुटा है और मृतक किसानों का सत्यापन करा रहा है। विभाग के अनुसार होली पर्व से पूर्व खातों में 23वीं किश्त भेजे जाने की संभावना है। जिले में करीब चार लाख किसान हैं और किसान सम्मान निधि में 3.71 लाख किसान दर्ज हैं। किसानों के बजाए पति और पत्नी दोनो ही योजना का लाभ उठा रहे हैं। फैमिली आईडी से जानकारी होने पर विभाग ने छंटनी करना शुरु कर दिया है। चार हजार से अधिक दंपत्तियों को योजना से दूर करते हुए दिवंगत किसानों की वरासत न होने पर भी लाभ उठाने वालों को खंगाला जा रहा है। साथ ही मृतक किसानों का स...